बाघ ने किया 7 माह के मादा तेंदुए शावक का शिकार

बाघ ने किया 7 माह के मादा तेंदुए शावक का शिकार

बाघ ने किया 7 माह के मादा तेंदुए शावक का शिकार

कान्हा टाईगर रिजर्व के फेन अभयारण्य स्थित साजालगान का मामला

tiger-killed-7-month-female-leopard-cub-in-ktr Syed Javed Ali मंडला - सोमवार को सुबह कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत मण्डला जिले में स्थित फेन अभयारण्य में सामान्य गश्ती के दौरान साजालगान परिसर के प्रकोष्ठ क्रमांक 31 में बाघ पदचिन्हों के निशान एवं उसके द्वारा किसी को घसीटे जाने के निशान देखे गये। बाद में गश्ती कर्मचारियों द्वारा बाघ को एक गारे में बैठा हुआ देखा गया। गश्ती दल को देखकर बाघ जंगल में भाग गया। बाघ द्वारा किया गया गारा वनमार्ग के पास था एवं इसे वनमार्ग से देखा जा सकता था। गारा किया हुआ वन्यप्राणी लगभग 7 माह तेंदुए का शावक था जिसके गले, खोपड़ी एवं पेट में घाव के गहरे निशान थे। इसका पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी किये गये स्टेन्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के अंतर्गत पशु चिकित्सक द्वारा किया गया एवं आवश्यकतानुसार अवयवों के विभिन्न नमूने जाँच हेतु एकत्रित किये गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तेंदुए शावक की श्वास नली एवं खोपडी क्षत-विक्षत थी एवं तेंदुए के सभी शरीरिक अंग यथास्थित पाये गये। मौका मुआयना पर पता चला कि आज सुबह-सुबह बाघ द्वारा इस मादा तेंदुए शावक का शिकार किया गया है।