गुजरात के गोधरा पहुंचा मालवा का टाईगर !

गुजरात के गोधरा पहुंचा मालवा का टाईगर !
brijesh parmar उज्जैन। मालवा क्षेत्र में देखे गए टाईगर के गुजरात के सीमावर्ती जिले गोधरा में देखे जाने की सूचना सामने आ रही है।उज्जैन वन वृत्त अधिकारी इस सूचना की पुष्टि करते हैं लेकिन उनका कहना है कि अधिकारिक स्तर पर न तो कोई संपर्क इसे लेकर हुआ है न ही कोई सूचना आई है न ही फोटो ही आया है जिसे लेकर पुख्ता तौर पर कहा जा सके की यह वही टाईगर है। उज्जैन वन वृत्त के देवास जिले में करीब एक वर्ष पूर्व पहाडियों के आसपास के क्षेत्र में टाईगर की उपस्थिति सामने आई थी।उसने यहां मवेशियों को भी मारा था।उसके बाद उसको पकड़ने के लिए किए गए प्रयास असफल रहे थे।उसे पकड़ने के लिए कान्हा राष्ट्रीय उघान से हाथी भी लाए गए थे।उसके बाद से ही टाईगर उस क्षेत्र से लापता होकर इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में देखा गया था। बाद में यही टाईगर उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के मौलाना गांव के पास देखा गया था।तत्कालीन समय में उज्जैन वन वृत्त के जिलों में टाईगर को बराबर वाच किया गया ओर अत्याधुनिक नाईटविजन केमरों से उसकी तसवीर भी ली गई थी।बाद में टाईगर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर गया था।तबसे इसकी लोकेशन मध्यप्रदेश सहित उज्जैन वन वृत्त के पास नहीं थी ।हाल ही में गुजरात के सीमावर्ती जिले गोधरा के आसपास एक टाईगर होने की सूचना बराबर मिल रही है।कहा जा रहा है कि यह टाईगर देवास-उज्जैन ओर आसपास के जिलों में देखा गया टाईगर ही है। वैसे मध्यप्रदेश वन विभाग और गुजरात वन विभाग के बीच अधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई संपर्क नहीं हुआ है। सूचना मिल रही है सीमावर्ती राज्य गुजरात के गोधरा जिला अंतर्गत टाईगर देखा गया है।इसे देवास वाला बताया जा रहा है।न तो गोधरा और न ही गुजरात के वन विभाग की और से इसे लेकर कोई अधिकारिक संपर्क किया गया है।संबंधित टाईगर का फोटो सामने आए तो देवास वाले टाईगर के फोटो से मिलान किया जा सके,जिससे पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सके ।हमारे पास उसके पगमार्क भी हैं उससे भी मिलान किया जा सकता है कि यह वही है या नहीं। बी एस अन्निगेरी,सीसीएफ,उज्जैन वन वृत्त,उज्जैन