UP ATS और पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नोएडा से 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार
नोएडा
यूपी एटीएस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार्रवाई में बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन जमात उल मुजाहिदीन के 2 सदस्यों को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है।
दोनों की पहचान बांग्लादेश निवासी मुशर्रफ उर्फ मूसा तथा रुबेल अहमद के रूप में हुई है। दोनों को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस, पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में ज्यादा जानकारी पूछताछ के बाद ही मिलेगी।
बता दें कि, जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का गठन वर्ष 1998 में अब्दुल रहमान ने ढाका डिवीजन के पालमपुर में किया था। 2005 में जेएमबी ने एक एनजीओ पर हमला किया था जिसके बाद बांग्लादेश सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
