अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सायकल रैली, मिनी मैराथन और सुरक्षा पैदल चाल का हुआ आयोजन

various-events-organized-on-international-womens-day मंडला - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2021 को मंडला जिले के इंडोर स्टेडियम से सुबह 7ः30 बजे बालिकाओं एवं महिलाओं की साईकल रैली निकाली गई जोकि इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर रेडक्रास चैराहा, चिलमन चैक, बस स्टैण्ड, लालीपुर, स्टेटबैंक, बैगा बैगी चैक, कलेक्टर बंगला, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जेल घाट से होते हुए वापस इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

इस साईकल रैली में प्रसाशन की अगुवाई करते हुए जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह आई.ए.एस., जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, के साथ स्कूली छात्राएं एवं घरेलू महिलाओं ने सहभागिता की। साईकल रैली के साथ ही बालिकाओं और महिलाओं के द्वारा सुरक्षा पैदल चाल भी निकाली गई। दोनो कार्यक्रम के पश्चात महिला खिलाड़ियों एवं बालिकाओं के द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन इंडोर स्टेडियम मंडला से किया गया। उक्त समस्त कार्यक्रम उपरांत उपस्थित सभी बालिकाएं, महिला खिलाड़ी एवं महिलाएं इंडोर स्टेडियम के प्रांगड में उपस्थित हुई। लगभग 150 महिलाओं के दल को जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की जानकारी दी गई साथ ही किशोरी और महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला हिंसा जैसे विषयों पर जागरूक करने के लिए निकाली गई साइकिल रैली निकाली, मैराथन दौड, एवं सुरक्षा पैदल चाल में किशोरियों और महिलाओं को प्रेरित किया गया।

किशोरियों का शिक्षित होना जरूरी

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्वेता ने कहा कि किशोरियों का शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा जीवन जीने की कला सिखाती है। लड़कियों के पढ़ने से दो परिवार नहीं बल्कि पूरा समाज शिक्षित होता है। अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम ने कहा कि किशोरियों और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किशोरियां पढ़ें और आगे बढ़ें। इस प्रयास में सभी को जुड़ना चाहिए। various-events-organized-on-international-womens-day उपस्थित जनप्रतिनिधि ने किशोरियों की शिक्षा एवं महिला सशक्किरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हिंसा बंद हो और गैर बराबरी की जो खाई है, उसे अब पाटना चाहिए। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर और किशोरियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी।

हर लड़की पढ़-लिखकर समाजोत्थान में आगे आए

उन्होंने कहा कि हर लड़की पढ़-लिखकर समाजोत्थान में आगे आए। नारी विकास समिति की संचालिका श्रीमती अर्चना जैन ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर लड़की पढ़-लिखकर समाजोत्थान में आगे आए एवं आत्म रक्षा हेतु चलाए जा रहे प्रशिक्षण केन्द्र से जुड़ने का आव्हान किया।

महिलाओं में फिटनेस आवश्यक

अंत में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि यदि खिलाड़ी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ता है तो उसको कोई रोक नहीं सकता है। महिलाओं में फिटनेस आवश्यक है। इसी जागरूकता को बढ़ाने के लिए आज साइकिल रैली, सुरक्षा पैदल चाल, मिनी मैराथन का आयोजन किया गया और 10 बजे से महिलाओं का क्रिकेट मैच ही आयोजित होना है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा आउटडोर गतिविधियां करें। अंत में कलेक्टर इलेवन एवं एस पी इलेवन के बीच खेले गए महिला क्रिकेट सदभावना मैच में कलेक्टर इलेवन ने जीत दर्ज की। जिसमें मैन आफ द मैन खेल विभाग में कार्यरत युवा समन्व्यक श्रीमती करूणा मर्सकोले ने प्राप्त किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदीप अस्टैया सहायक संचालक, खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल, मुख्य अतिथि पूर्णिमा शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद्, गिरीश चंदानी, उपाध्यक्ष नगर पालिका, जिला कलेक्टर हर्षिका सिह, जिला अपर कलेक्टर मीना मसराम, उपपुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्वेता मैडम, रविन्द्र ठाकुर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मंडला, अर्चना जैन संचालिका नारी विकास समिति, विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक गढ़, शहर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं बालिकाएं एवं खेल और युवा कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रहे।

बालिकाओं ने जागरूक किया

बालिकाओं ने गगन भेदी नारों के साथ फिट इंडिया, बालिका शिक्षा व महिला हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम समापन पर उपस्थित सभी लोगों को विभाग द्वारा स्वल्पाहार कराया गया।