चाक - चौबंध व्यवस्था के बीच होगा मतदान, दल रवाना
940 मतदान केन्द्रों पर होगी वोटिंग
सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
19 हजार 47 करेंगे पहली बार वोट
Syed Sikandar Ali
मण्डला - आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही मतदान की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्णं चुनाव सम्पन्न कराने पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। पॉलीटेक्निक परिसर से प्रातः 6 बजे से ही मूल आदेश के वितरण के साथ मतदान कराने की तैयारियों का शंखनाद हुआ। मूल आदेश तथा सामग्री प्राप्ति के बाद मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। दोपहर 2 बजे तक जिले की सभी 940 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान केन्द्र रवाना हो गए। आज 28 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से 5 बजे तक जिले के सभी 940 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। जिले में कुल 246 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित हैं।
कुल 723047 वोटर्स, 19047 पहली बार देंगे वोट -
जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए अंतिम रूप से चुनावी मैदान में रह गए 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 7 लाख 23 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे जिनमें से 3 लाख 60 हजार 869 पुरूष एवं 3 लाख 62 हजार 174 महिला मतदाता हैं। बिछिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 105 में 2 लाख 38 हजार 219 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति -
विधानसभा बिछिया में कुल 2 लाख 38 हजार 219 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 18 हजार 399 पुरूष एवं 1 लाख 19 हजार 820 महिलाऐं सम्मिलित हैं। विधानसभा निवास में कुल 2 लाख 39 हजार 914 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 19 हजार 99 पुरूष एवं 1 लाख 20 हजार 811 महिलाऐं तथा 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। इसी प्रकार विधानसभा मंडला क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 914 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 23 हजार 371 पुरूष एवं 1 लाख 21 हजार 543 महिलाऐं सम्मिलित हैं। जिले में कुल 940 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बिछिया विधानसभा में 301, निवास विधानसभा में 321, मंडला विधानसभा में 318 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
19 हजार 47 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान -
जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 19 हजार 47 ऐसे मतदाता सम्मिलित हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। जानकारी के अनुसार जिले मंे 18 से 19 वर्ष के 19 हजार 47 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 5 हजार 760, निवास विधानसभा में 6 हजार 733 तथा मंडला विधानसभा में 6 हजार 554 मतदाता हैं। 20 से 29 वर्ष के मध्य 1 लाख 82 हजार 313 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 59 हजार 59, निवास विधानसभा में 62 हजार 444 तथा मंडला विधानसभा में 60 हजार 810 मतदाता हैं। जिले में 30 से 39 वर्ष के 1 लाख 94 हजार 82 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 62 हजार 475, निवास विधानसभा में 63 हजार 738 तथा मंडला विधानसभा में 67 हजार 869 मतदाता हैं। जिले में 40 से 49 वर्ष के 1 लाख 49 हजार 261 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 49 हजार 827, निवास विधानसभा में 48 हजार 384 तथा मंडला विधानसभा में 51 हजार 50 मतदाता हैं। जिले में 50 से 59 वर्ष के 1 लाख 717 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 34 हजार 334, निवास विधानसभा में 33 हजार 174 तथा मंडला विधानसभा में 33 हजार 209 मतदाता हैं। जिले में 60 से 69 वर्ष के 49 हजार 490 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 17 हजार 2, निवास विधानसभा में 16 हजार 38 तथा मंडला विधानसभा में 16 हजार 450 मतदाता हैं। जिले मंे 70 से 79 वर्ष के 21 हजार 967 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 7 हजार 472, निवास विधानसभा में 7 हजार 385 तथा मंडला विधानसभा में 7 हजार 110 मतदाता हैं। इसी प्रकार जिले मंे 80 वर्ष से अधिक आयु के 6 हजार 170 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा में 2 हजार 290, निवास विधानसभा में 2 हजार 18 तथा मंडला विधानसभा में 1 हजार 862 मतदाता हैं।
30 पिंक बूथों पर नारी शक्ति कराएगी मतदान -
जिले की आदिवासी बाहुल्य संस्कृति में नारी शक्ति का विशेष स्थान पर है। नारी सशक्तिकरण का परिचय देने के लिए जिले में कुल 30 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ के रूप में बनाया है। मंडला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जहां कुल 12 पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहीं बिछिया में 8 तथा निवास विधानसभा में 10 पिंक बूथों में सभी महिला अधिकारी, कर्मचारी मतदान कार्य सम्पन्न करायेगी। पिंक बूथों पर महिलाओं के लिए सभी आधारभूत सुविधाऐं उपलब्ध रहेंगी।