जल समस्या के निराकरण के लिए जल संरक्षण आवश्यक - डॉ. जटिया

जल समस्या के निराकरण के लिए जल संरक्षण आवश्यक - डॉ. जटिया

जल समस्या के निराकरण के लिए जल संरक्षण आवश्यक - डॉ. जटिया

’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ के तहत् समस्याएं जानने झालपानी पहुँचा प्रशासन

Water conservation is necessary to solve the water problem - Dr. Jatia सैयद जावेद अली मण्डला - आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत् कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने मंडला विकासखण्ड के ग्राम झालपानी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने ग्राम का भ्रमण कर लोगों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए योजनाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में उनके सुझाव जाने। झालपानी में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कहा कि जल समस्या के निराकरण के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल के अपव्यय को रोकते हुए जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाना समय की मांग है। यदि समय रहते इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को कृषि के साथ मुर्गी पालन, पशु पालन जैसे व्यवसायिक गतिविधियाँ संचालित करने की सलाह दी। इस अवसर पर विधायक अशोक मर्सकोले ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार गांव-गांव तक पहुंच रही है। उन्होंने जनसामान्य का आव्हान किया कि वे अपनी समस्याऐं शिविर में खुलकर बतायें जिससे उनका समुचित निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर उप संचालक कृषि द्वारा कृषि को लाभ का धंधा बनाने सुझाव दिए गए तथा फसलों पर होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई। डॉ. पीपरे ने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं तथा मंडला में लगने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने ग्रामीणों को कुऐं को रिचार्ज करने की विधि बताई। इससे पूर्व झालपानी में भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याऐं सुनी। ग्रामीणों द्वारा पानी एवं सड़क की समस्या बतलाये जाने पर कलेक्टर ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसी प्रकार ग्रामीणों ने बांध के गहरीकरण की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने बारिश के पश्चात् बांध गहरीकरण का कार्य कराने की बात कही।