पार्टी जिसे भी टिकिट दे तन, मन, धन से सहयोग कर जिताना है : मुरारीलाल

awdhesh dandotia मुरैना/जौरा। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी इस बार जौरा विधानसभा सीट से जिसको भी टिकिट दे उसका तन, मन, धन से सहयोग कर हर हाल में जिताना है। यह बात म.प्र. कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य पंडित मुरारीलाल दुबे ने जौरा में गांधी वाचनालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। Whatever the party wants to contribute with the help of money, money, money: Murarilalरविवार को आयोजित बैठक में मुरारीलाल दुबे ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि लगभग 15 वर्ष के भाजपाई शासन में लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाओं ने तो प्रदेश को शर्मसार कर रखा है वहीं प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार से आम आदमी, व्यापारी, किसान परेशान है, भाजपा झूठी घोषणाओं से युवाओं का भविष्य खराब कर रखा है। युवाओं को रोजगार देने की सभी घोषणाऐं मुख्यमंत्री की झूठी निकली है। किसानों के साथ प्रदेश भर में अन्याय हो रहा है। कर्ज के चलते किसान आत्म हत्याऐं कर रहे है। आदिवासियों, गरीबों, हरिजनों, दलितों के लिये योजनाओं की राशि को भ्रष्टाचार के चलते अफसर डकार जाते है। दुबे ने बैठक में मौजूद सभी कांग्रेसियों से कहा कि भाजपा के कुशासन से छुटकारा पाना है लिहाजा यहां से कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकिट दे तन, मन, धन के साथ जी जान से सहयोग कर पार्टी प्रत्याशी को जिताना है संचालन दिनेश् शर्मा ने किया। बैठक में बनवारी लाल जापथाप, पंकज उपाध्याय, कैलाश मित्तल, राजाबेटी व्यास, वीरेन्द्र गुप्ता, बलवीर कुशवाह, अशोक दुबे, शहाबुद्दीन उस्मानी, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक एहरोली, जयप्रकाश पाराशर, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉ. अरूण शर्मा, महेन्द्र वर्मा, अरूण कुलश्रेष्ठ, पप्पू राणा, वशीर खान, रामहेत त्यागी, आबिद खान, गिर्राज प्रताप गौड, वीरेन्द्र त्यागी, महावीर शर्मा, डॉ. मानसिंह, शिवम दुबे, गंगाविशन जैन, रामओतार यादव, धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, सुरेश रावत, सोनेराम व्यास, नत्थू खान, गिर्राज उपाध्याय, डॉ. सुरेश शर्मा, मदन मोहन भारद्वाज, अतर सिंह, श्रीमती पार्वती जाटव, श्रीमती कलावती कुशवाह, गोपाल शर्मा सहित आदि कांग्रेसी थे। मिश्र के निवास पर भी पहुंचे दुबे गांधी वाचनालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद मुरारीलाल दुबे ने कांग्रेस के पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्र के निवास पर पहुंचकर पार्टी की मजबूती एवं आगामी चुनावों को लेकर भी अहम चर्चा की। इस दौरान एडवोकेट ऋषिकेश दत्त मिश्र भी साथ थे। यहां के बाद दुबे, महेश मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश मित्तल के निवास पर भी गये। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी थे।