5 वर्ष से कहां थे सांसद: भारद्वाज

5 वर्ष से कहां थे सांसद: भारद्वाज
awdhesh dandotia मुरैना/जौरा। अब जन आंदोलन करने की याद आ रही हे भाजपा सांसद अनूप मिश्रा को, 5 वर्ष से कहां थे। यह बात प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जिला कांग्रेस के महामंत्री मदन मोहन भारद्वाज ने कही है। विज्ञप्ति जारी कर श्री भारद्वाज ने कहा कि कैलारस, पहाडगढ, सबलगढ, जौरा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर सांसद अनूप मिश्रा अब आंदोलन कर रहे है। उक्त समस्याऐं वर्षों से है उनके सांसद के 5 साल के कार्यकाल में उक्त समस्याओं का निराकरण सांसद क्यों नही कर पाये ओर अब जब दो माह बाद लोकसभा के चुनाव होने तब उन्हें जन समस्याऐं याद आ रही है। श्री भारद्वाज का यह कहना है कि प्रदेश में 15 वर्ष भाजपा का राज रहा, फिर जन समस्याओं का निराकरण नही करना उनकी लापरवाही व भेदभाव को दर्शाता है। श्री भारद्वाज का यह भी कहना है कि 15 वर्ष से प्रदेश भर में गुण्डागर्दी, अराजकता, लूटपाट, बलात्कार, डकैती, चोरी की घटनाओं से आमजन परेशान रहे है। 15 वर्ष से अपराधी व असामाजिक तत्व हावी रहे है। श्री भारद्वाज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में संभावित हार से भाजपाई बेचेन हो रहे है। आंदोलन, प्रदर्शन कर आमजनों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।