वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन

विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरुष्कृत

wildlife-conservation-week-ends

Syed Javed Ali मंडला - हर साल की तरह इस साल भी कान्हा टायगर रिजर्व, मण्डला द्वारा 01 अक्टूबर 2019 से 07 अक्टूबर 2019 तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इसका शुभारंभ 1 अक्टूबर को विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं तथा कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारियों/कर्मचारियों व क्षेत्रीय अमले, ईको विकास समिति के सदस्यों, तथा पूर्व, पष्चिम व उत्पादन सामान्य वनमण्डलों के कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि द्वारा रैली निकाल कर किया गया। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह में जागरूकता के तहत स्कूल/काॅलेज के छात्र/छात्राओं के विभिन्न वर्ग हेतु चित्रकला, पोस्टर निर्माण, फिल्म प्रर्दषन, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान काॅलेज/स्कूल के छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न पक्षियों के पहचान हेतु पक्षी अवलोकन/फोटोग्राफी तथा रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सप्ताहांत में तात्कालिक भाषण, फैंसी ड्रेस एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। wildlife-conservation-week-ends तत्पश्चात् वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह वर्ष 2019 के समापन समारोह का आयोजन सुश्री अंजना सुचिता तिर्की, उप संचालक की अध्यक्षता में एवं क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व, एल.कृष्णामूर्ति मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक, श्री आर.आर.एस. परिहार, भा.पु.से. के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया है। एम.एन. त्रिवेदी, वनमण्डलाधिकारी, पश्चिम सा, डाॅ. राकेश शुक्ला, अनुसंधान अधिकारी, सुधीर मिश्रा, सहायक संचालक, बंजर, रंजीतसिंह उइके सहायक संचालक मलाजखण्ड, एस.एस.सेन्द्राम, सहायक संचालक फेन, विश्वप्रकृति निधि के प्रतिनिधि तथा कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में जिसमें सप्ताह भर की गतिविधियों के उपरांत लगभग 80 विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिन्हा, सहायक संचालक, सिझौरा द्वारा किया गया।