मोहन भागवत से योगी ने की मुलाकात, राम मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा

मोहन भागवत से योगी ने की मुलाकात, राम मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत  से मुलाकात की। एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात में साधु-संतों के 21 फरवरी से अयोध्या कूच के ऐलान पर चर्चा हुई। ज्ञात हो कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की दो दिवसीय धर्म संसद शुरू हो रही है। इसमें देश के सभी हिस्सों से करीब 5 हजार संत शामिल होंगे। 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली इस धर्म संसद में मोहन भागवत भी शामिल होंगे। राम मंदिर से संबंधित प्रस्ताव पेश होने के बाद धर्म संसद का समापन होगा। सीएम के आगमन से पूर्व संध्या पर एडीजी जोन ने कुंभ में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में गहन चेकिंग की गई। एसपी प्रोटोकॉल पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 5 एडिशनल एसपी, 12 सीओ, 10 कंपनी पैरामिलिट्री और 500 सिपाही लगाए गए हैं।