विजय संकल्प बाइक महारैली में युवाओं ने किया चुनावी शंखनाद
जिले की तीनों विधानसभा में युवा मोर्चा ने निकाली बाइक महारैली
Syed Javed Ali
मण्डला - जिले की तीनों विधानसभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवा मोर्चा के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता संकल्प बाइक महारैली निकालकर मिशन मोदी अगेन के लिए विजय संकल्प लिया एवं मण्डला लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद किया। मण्डला विधानसभा की विजय संकल्प रैली महाराजपुर पोंडी से प्रारम्भ हुई। रैली का शुभारम्भ करते हुए विधायक श्री देवसिंह सैयाम ने सबसे पहले शूरवीर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाकिस्तान से वापसी पर अभिनन्दन किया एवं देश की सेना के अदम्य साहस और शोर्य को प्रणाम करते हुए बाइक रैली में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को भाजपा के मिशन मोदी अगेन का संकल्प दिलाते हुए रैली की शुरुआत की। उन्होंने पूरे देश में एक साथ आयोजित की जा रही विजय संकल्प 2019 बाइक महारैली कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की सराहना की।

बाइक महारैली में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भगवा ड्रेस के साथ साफा पहनकर नेतृत्व किया। महारैली भाजपा की जयकार एवं वन्देमातरम के जय घोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। वहीं बिछिया विधानसभा में युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश साहू, नैनपुर में युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक महा रैली निकाली गई रैली में पूर्व विधायक श्री शिवराज शाह शामिल होकर रैली को संबोधित किया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि सोनवानी, बाइक रैली प्रभारी आशीष शर्मा द्वारा जिले की विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली की व्यपक तैयारी की गई एवं लोकसभा चुनाव के पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मोदी अगेन मिशन से जोड़ने के कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।