अनलॉक 1: पार्क और चिड़ियाघर फिर से हुए गुलजार, बुजुर्ग और युवा पहुंचे मॉर्निंग वॉक करने

अनलॉक 1: पार्क और चिड़ियाघर फिर से हुए गुलजार, बुजुर्ग और युवा पहुंचे मॉर्निंग वॉक करने

 पटना                                                                   
अनलॉक-1 में छूट के बाद धार्मिक स्थलों और मॉल में सोमवार से रौनक लौट आई है। वहीं, मंगलवार से पटना के सभी पार्क और चिड़ियाघर भी भी खुल गए। पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए मंगलवार सुबह कई लोग पहुंचे।   बता दें कि पार्क मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह साढ़े पांच से 10 बजे और अन्य के लिए दोपहर तीन से शाम छह बजे तक खुलेंगे। चिड़ियाघर सिर्फ सुबह की शिफ्ट में साढ़े पांच बजे से साढ़े दस बजे के बीच ही खुलेगा। 

सोमवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने शहर के सभी पार्कों को दो शिफ्ट में खोलने का आदेश दिया है। चिड़ियाघर सिर्फ सुबह की शिफ्ट में खुलेगा। इसी दौरान मॉर्निंग वाकर और दर्शक जू जा सकते हैं। जानवरों के क्षेत्र में जाने पर फिलहाल रोक रहेगी। सभी को मास्क पहनकर जाना होगा। काउंटर से भी मास्क खरीदे सकते हैं। साथ में सेनेटाइजर और पानी बोतल भी रखने की सलाह दी गई है। पार्क और जू में प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग होगी। तापमान ज्यादा होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।patna zoopatna zooeco park patna