अन्य राज्यों से धान आयात करने के लिए आवेदन 15 अक्टूबर 2018 से 30 अप्रैल 2019 तक आमंत्रित
धमतरी
खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य आगामी एक नवंबर 2018 से 31 जनवरी 2019 तक किया जाएगा। इस दौरान सीमावर्ती राज्यों से धान लाकर राज्य के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य योजना के तहत् बेचे जाने की आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर राईस मिलर्स, धान के व्यापारी एवं कमीशन एजेंट अन्य राज्यों से धान आयात करने के लिए आवेदन आगामी 15 अक्टूबर 2018 से 30 अप्रैल 2019 तक कलेक्टर अथवा खाद्य संचालक को प्रस्तुत कर सकते हैं।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र में राईस मिलर/व्यापारी द्वारा धान विक्रयकर्ता फर्म/व्यक्ति का नाम, पूरा पता, परिवहन मार्ग, आयात की जाने वाली धान किस्म एवं प्रति क्विंटल मूल्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवेदक द्वारा आयात किए जाने वाले धान के सड़क और रेलमार्ग के विवरण की जानकारी भी आवेदन में दी जाएगी, ताकि रेल्वे अथवा परिवहन विभाग को इस संबंध में जानकारी दी जा सके। आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा परीक्षण कर अनुमति जारी की जाएगी। साफ तौर पर कहा गया है कि अनुमति जारी होने के बाद ही आवेदक द्वारा धान आयात की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इस दौरान अन्य राज्यों से सुपरफाईन किस्म का धान, जिसका मूल्य 1900 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक हो, आयात के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होगी, किन्तु आयातक को इस किस्म के धान आयात करने की सूचना जिले के खाद्य अधिकारी को देना होगा, जिसका भौतिक सत्यापन खाद्य विभाग द्वारा किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
