अर्जुन कपूर आर्थिक मदद मांगने के मामले में हुए ट्रोल
अर्जुन कपूर को आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है लेकिन अभिनेता भी जवाब देने में पीछे नहीं रहते हैं। अब उन्होंने एक बच्ची के लिए पोस्ट कर आर्थिक मदद मांगी थी जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स का कहना था कि वो खुद भी दे सकते हैं। तब अर्जुन ने प्रतिक्रिया में कहा कि अगर वो इतने रुपये कमा रहे होते तो वो अन्य से मदद नहीं मांगते। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बच्चे की फोटो पोस्ट की जो गंभीर बीमार से जूझ रहा है। इसके साथ उन्होंने डोनेशन लिंक दिया।
अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि ह्यआप सभी से अनुरोध है कि इस छोटे बच्चे के लिए जितना हो सके मदद करिए। ऋचा शर्मा नाम की यूजर ने लिखा कि ह्यआपकी एक दिन की आय उसकी जिंदगी बचा सकती है।ह्य आगे अर्जुन ने लिखा कि ह्यअसल में ऋचा अगर मैं 16 करोड़ एक दिन में कमा रहा होता तो निश्चित रूप से मुझे इस पोस्ट को करने की जरूरत नहीं थी लेकिन जानकारी के लिए बता दूं कि 16 करोड़ का खर्च मैं नहीं उठा सकता। मैं जितनी मदद कर सकता था मैंने अपने हिस्से का कर दिया और इस पोस्ट को आगे के लिए बढ़ा दिया। ऐसी बातों की जगह मदद करना अच्छा होगा।
bhavtarini.com@gmail.com 