आज होलिका के साथ आतंकी मसूद और PUBG का पुतला भी जलेगा
भाईचारा,सद्भाव,उल्लास और मस्ती के त्योहार होली का रंग शहर पर चढ़ने लगा है। पिचकारी, रंग-गुलाल का मोल-भाव करती बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आज शाम से देशभर में होलिका दहन कर होली के त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। शाम के समय होलिका दहन किया जाएगा।
Mumbai: 'Holika Dahan' effigy of Jaish-e-Mohammed's Masood Azhar and an effigy depicting PUBG, in Worli, ahead of #Holi . pic.twitter.com/UINHOchp9C
— ANI (@ANI) March 20, 2019
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में एक अनोखी होलिका बनाई गई है, जिसमें होलिका के साथ जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के पुतले को दहन किया जाएगा। इसके साथ PUBG गेम का भी दहन किया जाएगा। पुलवामा हमले के बाद जिस तरह पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ी दिखी। हर किसी ने आतंक का जमकर विरोध किया।
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाने के भारत के प्रयासों में बार-बार अड़ंगा लगाने से चीन इस बार भी बाज नहीं आया। वहीं होलिका दहन से पहले जमशेदपुर में व्यपारियों ने चीनी समान जलाकर चीन का विरोध किया था।
बता दें कि होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस बार 21 मार्च को होली का त्योहार देश भर में मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले यानी 20 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा, जिसे छोटी होली (Chhoti Holi) भी कहा जाता है।
20 मार्च 2019 को रात 8.58 से रात 11.47 बजे तक
लाभामृत योग सुबह 6 से सुबह 9 बजे तक
शुभ योग सुबह 10.30 से सुबह 10.44 तक
शुभामृत योग रात 10.30 से रात 12.00 बजे
भद्रा के चलते सुबह 10.45 से पहले करें पूजन
bhavtarini.com@gmail.com 
