इंदौर में कांग्रेस आगे, उषा ठाकुर और आकाश विजयवर्गीय पीछे

इंदौर में कांग्रेस आगे, उषा ठाकुर और आकाश विजयवर्गीय पीछे

इंदौर
मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है।  हर राउंड की गिनती के बाद प्रमाण पत्र उम्मीदवारों को दिए जाएंगे, जिसके चलते नतीजों में देर होगी। लेकिन दोपहर तक स्तिथि साफ़ हो जायेगी। अभी तक मिले रुझानों में 73 पर भाजपा, 60 पर कांग्रेस, 4 पर बसपा और 6 पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इन सबके बीच इंदौर-3  की बात करे तो यहां कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा के आकाश विजयवर्गीय कांग्रेस के अश्निन जोशी से पीछे चल रहे है।वही पूरे इंदौर की बात करे तो 9 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से बक्षी बाग बूथ की मशीन में 335 वोट अश्विन जोशी को और 91 आकाश को मिले। इसके पहले  इंदौर 3 नंबर विधानसभा की मतगणना के दौरान आरओ के सामने उम्मीदवारों के प्रतिनिधि बैठने से विवाद हो गया था। राजनीतिक प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष आपत्ति जताई थी । इस दौरान इंदौर डाक मतपत्र को लेकर कलेक्टर और कांग्रेस नेताओं में विवाद हो गया। हालांकि बाद में सबकों शांत किया गया।इसके पहले इंदौर में भाजपा प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय ने गाय को चारा दिया और फिर भगवान के दर्शन कर मतगणना केंद्र पहुंचे

बता दे कि इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र में 187213 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 95159 तो महिला मतदाताओं की संख्या 92022 थी। इस बार इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने आकाश विजयवर्गीय और कांग्रेस ने अश्विन जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है।इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र में 2013 के चुनाव में भाजपा के उषा ठाकुर दीदी ने कांग्रेस के अश्विन जोशी को 13318 वोटों के अंतर से हराया था। 

एक में तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता 2863 मतों से आगे।पहले राउंड में इंदौर 3 में अश्विन जोशी आगे आकाश विजयवर्गीय से आगे इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया पहले राउंड में 2449 मतों से आगे।

पहले राउंड की गणना

  • क्षेत्र          लीड
  • इंदौर -1     410 कांग्रेस
  • इंदौर - २    3 हजार बीजेपी
  • इंदौर - 3    1500  कांग्रेस
  • इंदौर - 4     2000 बीजेपी
  • इंदौर - 5      2400 बीजेपी
  • देपालपुर      1000 कांग्रेस
  • राऊ             2000 बीजेपी
  • सांवेर           200 कांग्रेस
  • महू              611 कांग्रेस