इस दिन शादी करेंगे प्रिंस-युविका, शादी की तारीख हुई पक्की

मुंबई
टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। हाल ही में अब प्रिंय और युविका की शादी की फाइनल डेट सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि ये क्यूट कपल 12 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
 
खबरों के मुताबिक दोनों के परिवार वालों ने इन दोनों के शादी की तैयारी शुरू कर दी है। शादी की रस्मों के अलावा मेहंदी, संगीत के साथ-साथ कॉकटेल पार्टी भी रखी जाएगी।

इन सभी रस्मों की शुरुआत 10 अक्टूबर से शुरु हो जाएगी। कहा जा रहा है कि मुंबई के सन एंड सैंड होटल में प्रिंस नरुला और युविका चौधरी शादी के बंधन में बंध जाएगी।

बता दें कि युविका और प्रिंस की मुलाकात साल 2015 में टीवी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'स्पील्टसविला एक्स' में दिखे। अब वह 'एमटीवी लव स्कूल' के तीसरे सत्र की एक कड़ी में दिखेंगे।

प्रिंस को रिएलिटी शोज का किंग माना जाता है। 2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज एक्‍स2 का ‘अल्‍टीमेट राउडी’ का खिताब भी अपने नाम किया था

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिंस इन दिनों एकता कपूर के शो 'नागिन 3' की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा दोनों टीवी सीरियल में साथ काम करने वाले हैं और इसमें दोनों एक दूसरे से इश्क लड़ाते दिखाई देंगे। ये दोनों एक्टर्स एक साथ टीवी सीरियल ‘लाल इश्क’ के एक एपिसोड में साथ दिखाई दे सकते हैं।