उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर की चेतावनी

रायपुर
पिछले दो दिन से जारी शीतलहर राजधानी समेत प्रदेश में जारी रही। जिससे मौसम साफ होने के बाद भी लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। बुधवार को राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री और रात का पारा चार डिगी कम रहा। दिन का तापमान 24.5 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ में दिनभर शीतलहर की स्थिति रही। एक-दो स्थानों पर दिवस रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी में सुबह कड़ाके की ठंड रही। सूरज की किरणें फैलने के बावजूद ठंडी हवाएं चलती रही। शाम को फिर से कड़ाके की ठंड पडऩे लगी।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमानों में बस्तर संभाग में अत्यधिक गिरावट रही, जबकि शेष संभागों में उल्लेखनीय गिरावट रही। बिलासपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य अत्यधिक कम तथा शेष संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के उत्तरी भाग में शीतलहर चलने की अति संभावना है। दो दिन बाद ही अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है।
कहां कितना तापमान
रायपुर - 24.5 - 10.1
माना - 23.6 - 9.8
बिलासपुर - 23.7 - 7.5
पेंड्रारोड - 21.8 - 5.7
अंबिकापुर - 18.1 - 4.9
जगदलपुर - 25.4 - 8.4
दुर्ग - 25.2 - 6.2
राजनांदगांव - 23.1 - 10.2