नक्सलियों ने दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत पर जताया खेद, कहा पता नहीं था मीडियाकर्मी भी साथ है

नक्सलियों ने दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत पर जताया खेद, कहा पता नहीं था मीडियाकर्मी भी साथ है

जगदलपुर
माओवादियों ने दंतेवाड़ा के नीलावाया हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन अचुत्यानंद साहू की मौत पर खेद जताया है। दरभा डिवीजनल कमेटी ने जारी बयान में कहा है कि एम्बुश सड़क निर्माण में सुरक्षा दे रहे जवानों के लिए लगाया गया था। दूरदर्शन की टीम पुलिस के साथ उनके वाहन पर होने की वजह से एंबुश में फंस गई।

मुख्यमंत्री और पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया के ज़रिए घटना को दूररदर्शन की टीम पर हमला बताकर दुष्प्रचारित कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। पत्रकार उनके दुश्मन नहीं मित्र हैं। माओवादियों ने लोगों से अपील की है कि कभी भी संघर्ष क्षेत्र में पुलिस के साथ न आएं। खासकर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी।

हमले की वजह बताते हुए कहा गया है कि अरनपुर बुरगुम सड़क निर्माण का गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। सड़क निर्माण के खिलाफ जब लोगों ने रैली निकाली तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस लोगों के घरों में लूटपाट कर रही है। लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। खड़ी फसल को नष्ट कर जबरदस्ती सड़क बनाई जा रही है।