कंगना रनौत ने की पीएम मोदी से अपील, जम्मू-कश्मीर से हटाएं धारा 370

कंगना रनौत ने की पीएम मोदी से अपील, जम्मू-कश्मीर से हटाएं धारा 370

पुलवामा टेरर अटैक के कारण देश की जनता गुस्से में है, बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत का गुस्सा भी सामने आया है, उन्होंने पी एम मोदी से अपील की है कि जम्मू कश्‍मीर में धारा 370 को पूरी तरह से हटा दिया जाए। कंगना ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है, 'यह हमला सिर्फ जवानों पर नहीं, बल्कि हम सब पर है, इसे जवानों पर हमला कहना बंद करें।'

कंगना कहती हैं, 'पुलवामा हमला हम पर हुआ है, जवानों ने हमें बचाने के लिए अपनी जान दे दी है। इस समय जो भी देशवासी यह सोच रहे हैं कि शहीद परिवारों पर श्रद्धांजलि देकर एहसान कर रहे हैं, तो उन्हें समझना होगा कि यह हमला हम सब पर हुआ है। यह जो गुस्सा है, वह जायज है, इस समय हमें कुछ अहम काम करना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से अपील करूंगी कि वह जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटा दें। ऐसा क्यों की आजादी के इतने सालों बाद भी देश के उस हिस्से में लोगों को ठीक से पता ही नहीं है कि वह किस देश से संबंध रखते हैं। इस समय पूरे देश को इस समय एक होना चाहिए।'

पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने के बारे में कंगना ने कहा, 'हम यह जानते हैं कि पाकिस्तानी जनता हमारी फिल्मों को पंसद करती है, लेकिन इस समय यह सब संभव नहीं है, युद्ध का भी एक धर्म होता है और इस धर्म को निभाते हुए हम अपने देश के साथ हैं। हम अपना धर्म निभाएंगे। पाकिस्तानियों को हमसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारी लड़ाई कभी भी मानवता के साथ नहीं रही है। हमें ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे हमारे जवानों या उनके परिवार को कोई भी ठेस पहुंचे।'