कई विभागों के प्रमुखों को बदलने की तैयारी, विधानसभा सत्र के बाद किसान और महिला कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष
भोपाल
विधानसभा के बजट सत्र के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई को नए अध्यक्ष मिल सकते हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के कुछ विभागों के प्रदेश प्रमुखों को भी बदला जाएगा।
सूत्रों की मानी जाए तो इन प्रमुखों को बदलने के लिए अब कांग्रेस नगरीय और पंचायत चुनाव का इंतजार नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के कुछ विभागों के प्रमुखों को बदलने की तैयारी कर चुके हैं। इनमें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हटाये जा सकते हैं। किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस का यह विभाग इतना सक्रिय नहीं दिखाई दिया, जितने की उम्मीद प्रदेश से लेकर एआईसीसी तक ने की थी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर को कमलनाथ का करीबी भी माना जाता है, इसलिए उन्हें इस पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। गुर्जर लंबे समय से किसान कांग्रेस की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान को भी बदले जाने की सुगबुगाहट दिल्ली में तेज हो गई है, हालांकि उन्हें बदलने से पहले कांग्रेस की राष्टÑीय महिला विंग पीसीसी चीफ कमलनाथ की भी राय लेगी।
यदि कमलनाथ ने महिला कांग्रेस के काम-काज को लेकर असंतोष जताया तो प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को बदला जा सकता है। वही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला जाना है। अभी विधायक विपिन वानखेड़े एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष है। वे युवा कांग्रेस के भी प्रदेश उपाध्यक्ष है। एक व्यक्ति एक पद के अनुसार उन्हें एक पद छोड़ना होगा। इसलिए एनएसयूआई का भी जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया या चुना जा सकता है।
bhavtarini.com@gmail.com 
