करंट की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत से गम में डूबा था परिवार
लखनऊ
लेसा की संवेदनहीनता शुक्रवार को एक बार फिर सामने आई। लखनऊ के बीकेटी के देवरई कला गांव में करंट की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत के बाद परिवार गम में डूबा था। वहीं अस्पताल में भर्ती एक बच्ची जिंदगी और मौत से लड़ रही है। दूसरी तरफ लेसा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देने की बजाये थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। विभाग की कार्यवाही से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजे देने और थाने में दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
बिजली चोरी के लिए विभाग भी दोषी
आक्रोशित ग्रामीणों के मुताबिक यदि बिजली विभाग ने एक साल पहले कनेक्शन काटा था। इसके बाद परिसर में बिजली चोरी हो रही थी। आखिर विभाग ने तब क्यों नहीं कार्रवाई की। जब हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई तो पीड़ित परिवार को मुकदमें में फंसाया जा रहा हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद न देना पड़े। इसलिए विभाग द्वारा बिजली चेारी के मुकदमें में फंसाया गया हैं। ग्रामीणों ने विद्युत दुर्घटना के लिए लेसा को जिम्मेदार ठहराया। बीकेटी नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बिजली विभाग से मुआवजा दिलवाने की बात कही।
सोनी बच गई लेकिन सुंदरा को नहीं खीच पाया
आयुष ने बताया कि जब सभी दरवाजे से चिपके थे, तो उसने सोनी को धक्का दिया। सोनी चप्पल पहने थी। वह दूर गिरी। उसे भी झटका लगा, लेकिन उसने सोनी को खींच लिया। वहीं सुंदरा और शिवानी लोहे के दरवाजे में चिपकी थी।
बीकेटी के देवरई कला में विमल के घर में बिजली चोरी हो रही थी। खुले तारों के कारण घर में करंट फैला। विभाग द्वारा नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
एचपी मिश्रा
अधिशासी अभियंता, बीकेटी
bhavtarini.com@gmail.com 