करोल बाग की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार लोग

नई दिल्ली
दिल्ली के भीड़भाड़ वाले करोलबाग में सोमवार को एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान बगन प्रसाद (55), आर एम नरेश (40), आरती (20) और आशा (40) के तौर पर की गई है। वहीं एक अन्य कर्मचारी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया।
अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार अपराह्न 12 बजकर 22 मिनट पर करोलबाग में एक गारमेंट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल पर तुरंत दो गाडिय़ों को रवाना किया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गयी और एक घायल हुआ है। झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।