कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस कल

भोपाल
कांग्रेस शुक्रवार को अपना 133 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। 15 साल बाद प्रदेश में इस आयोजन को कांग्रेस हर जिले-ब्लॉक में करने के साथ ही जनता को जोड़ने का काम कर रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री कमलनाथ के पिछले दस दिनों के काम-काज को भी जनता के बीच में बताया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी मंत्रियों, विधायकों के साथ ही जिला-शहर और ब्लॉक अध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा है कि स्थापना दिवस पर होने वाले आयोजनों में जनता को जोड़ने के साथ ही उन्हें बताया जाए कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के साथ ही प्रदेश में चार गारमेंटस पार्क की स्थापना, निराश्रितों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपए, हर पंचायत में गौ-शाला खोलने के आदेश दिए हैं। उनके यह निर्णय सभी को बताए जाएं।