कांग्रेस की हार पर बोले शिवराज, जनता ने अपना बदला ब्याज सहित ले लिया

कांग्रेस की हार पर बोले शिवराज, जनता ने अपना बदला ब्याज सहित ले लिया

भोपाल
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने एक बार फिर ऐतिहासिक परिणाम हासिल किया है| सत्ता परिवर्तन के छह माह के भीतर ही बीजेपी की जबरदस्त वापसी हुई और 28 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी लाखों वोटों से जीते| सिर्फ एक सीट कांग्रेस के खाते में आई| इस जीत पर प्रदेश में सबसे ज्यादा सभाएं करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा जनता ने अपना बदला ब्याज सहित ले लिया है। 

उन्होंने कहा मोदी देश-प्रदेश की जनता के दिलों में बसे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है। इस तथ्य को देश का हर नागरिक महसूस कर रहा है।  कांग्रेस की सरकार ने अपने पांच महीनों के कार्यकाल में प्रदेश का बंटाढार कर दिया है। कर्जमाफी सहित एक भी वादा पूरा नहीं किया, जनहित की योजनाएं बंद कर दीं और विकास कार्य ठप कर दिए।

 शिवराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही प्रदेश में लूटमार मचा दी। इस कुशासन के चलते प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर उठी। दरअसल, प्रदेश की इस दुर्दशा पर जनता भी पश्चाताप कर रही थी। आज परिणाम सबके सामने है। भोपाल में राजा हार रहे हैं, गुना में महाराज हार रहे हैं। जनता ने अपना बदला ब्याज सहित ले लिया है।  उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की इस दुर्दशा पर जनता भी पश्चाताप कर रही थी। चुनाव के दौरान हर जगह सभाओं में जनता की एक ही आवाज आती थी, गलती हो गई। लोकसभा चुनाव में मय ब्याज के कसर पूरी कर देंगे। आज परिणाम सबके सामने हैं।