कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, फिल्मी सितारों के नाम भी शामिल

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, फिल्मी सितारों के नाम भी शामिल

भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। ये लोग पहले चरण के चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। खास बात ये है कि पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं, कई फिल्मी हस्तियों को भी इसमें जगह दी गई है। इसके अलावा अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को ये सूची सौंपी है। हालांकि स्टार प्रचारकों के दौरे कब कब होंगें यह स्पष्ट नही हो पाया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की इस सूची में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, कमलनाथ, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद को जगह दी है। प्रदेश के नेताओं में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक भी कांग्रेस का कैंपेन संभालेंगे। 

कांग्रेस प्रचारकों की लिस्ट

  1. सोनिया गांधी
  2. मनमोहन सिंह
  3. राहुल गांधी
  4. प्रियंका गांधी
  5. गुलाम नबी आज़ाद
  6. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
  7. दिग्विजय सिंह
  8. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  9. कमलनाथ
  10. भूपेश बघेल
  11. अशोक गहलोत
  12. मुकुल वासनिक
  13. आनंद शर्मा
  14. नवजोत सिंह सिद्धू
  15. पृथ्वीराज चव्हाण
  16. नगमा
  17. गोविंदा
  18. आचार्य प्रमोद कृष्णनम
  19. नदीम जावेद
  20. नाना भाऊ पटोले
  21. अरविंद नेताम
  22. कांतिलाल भूरिया
  23. विवेक तन्खा
  24. सुरेश पचौरी,
  25. अरुण यादव
  26. अजय सिंह
  27. राजमणि पटेल
  28. नामदेव दास त्यागी
  29. सुनील जोगी
  30. बिसाहूलाल सिंह
  31. कमलेश्वर पटेल
  32. ओंकार सिंह मरकाम
  33. प्रदीप जैसवाल
  34. लखन घनघोरिया
  35. तरुण भनोट
  36. कौशल्या गोटिया
  37. साधना भारती
  38. दीपक सक्सेना