कांग्रेस नेता जीतू पटवारी बोले- हम बनाएंगे 'समृद्ध मध्य प्रदेश'
इंदौर
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. कई विधायक मंत्री बनेंगे. इसी क्रम में बयानबाजियों का भी दौर शुरू हो चुका है. जीतू पटवारी ने कहा हम समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएंगे.
मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद खास माने जाने वाले जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश को समृद्ध ममध्यप्रदेश बनाना ही लक्ष्य है. हर वर्ग के लिए काम करना है. पटवारी ने कहा कि पिछली सरकार की कमियां नही गिनाना चाहता हूं.
बता दें कि जीतू पटवारी इंदौर के राऊ से विधायक हैं. कमलनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल होने की प्रबल संभावना है. हालांकि उन्होंने इस पर कुछ बोलने से इंकार कर दिया है.
वहीं कमलनाथ ने सोमवार को राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया के सामने यह बयान दिया कि सपा-बसपा मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे. कमलनाथ ने राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया के सामने यह बयान दिया था. पहली बार बने विधायकों को भी मंत्री नहीं बनाया जाएगा. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक या दो निर्दलीय विधायकों को भी मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.
bhavtarini.com@gmail.com 
