'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' की यह ऐक्ट्रेस कर रही है शादी
टीवी सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'सुहानी सी एक लड़की' से पहचान पाने वाली ऐक्ट्रेस एकरूप बेदी हरमीत जॉली के साथ 17 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह शादी लव कम अरेंज मैरेज है। इस प्यारी जोड़ी ने 15 दिसंबर को सगाई की थी। इस दौरान की एक तस्वीर भी एकरूप ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
जानकारी के मुताबिक, एकरूप के होने वाले पति हरमीत जॉली अंबाला के रहने वाले हैं। वह मुंबई में रहते हैं और गोदरेज कंस्ट्रक्शन में काम करते हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में एकरूप ने बताया कि पहले हरमीत का रिश्ता उनकी बहन के लिए आया था। हालांकि, लड़का चूंकि मुंबई में था इसलिए उनके माता-पिता ने सोचा कि यह रिश्ता एकरूप के लिए बेहतर होगा क्योंकि वह भी मुंबई में ही रहती हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल परिवार और दोस्तों के बीच अंबाला में शादी के बंधन में बंधेगा। दोनों मुंबई में कई सालों से रह रहे हैं, ऐसे में यहां भी उनके कई जानने-पहचानने वाले हैं, जिनके लिए सितारों की इस नगरी में खास रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।
एकरूप बेदी अब तक करीब 11 हिंदी टीवी सीरियल्स का हिस्सा बन चुकी हैं। वह हाल ही में साल 2018 के टीवी शो 'कलीरे' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने निम्मो ढिंगरा का किरदार निभाया था।
bhavtarini.com@gmail.com 