केंद्रीय टीम ने बिहार में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दिल्ली-मुंबई के उदाहरण के साथ दिया ये अहम सुझाव

केंद्रीय टीम ने बिहार में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दिल्ली-मुंबई के उदाहरण के साथ दिया ये अहम सुझाव

पटना                                                                                                                                                                                          
बिहार में जांच के तरीके को बदलना होगा, संक्रमितों की पहचान और उन्हें अलग करने के साथ इलाज की सुविधा मुहैया करानी होगी। तभी संक्रमण की स्थिति में परिवर्तन होगा। ये सुझाव केंद्रीय टीम ने स्वास्थ विभाग के आलाधिकारियों को दिए। 

केंद्रीय टीम ने कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र ने केंद्र के सुझावों पर अमल कर ही स्थिति को बेहतर किया है। इन राज्यों में जो पहले स्थिति थी वो आज बिहार में बन रही है। केंद्रीय टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने किया। स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक में स्वास्थ्य संसाधनों को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

 केंद्रीय टीम के सदस्य एनएमसीएच के लिए रवाना हुए। वहां वे मरीजों के इलाज की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वे कंकड़बाग स्थित आईसोलेशन सेंटर को भी देखेंगे।