कोरोना पॉजिटिव हुए बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी
मुंबई
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट फिर से बढ़ता जा रहा है, महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड स्टार्स भी आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी का भी नाम जुड़ गया है। शुक्रवार को उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, एक्टर ने खुद को घर में सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें कि मनोज से पहले फिल्म इंडस्ट्री से रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली भी हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। बताया जा रहा है कि मनोज वाजपेयी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, इसी दौरान वह कोविड-19 की चपेट में आए। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर खुद एक्टर मनोज वाजपेयी ने एक बयान जारी कर दी है, जिस फिल्म की शूटिंग में वह व्यस्त थे उसके निर्देशक भी संक्रमण के शिकार हैं। इसके बाद मनोज वाजपेयी ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। कुछ महीने बाद फिर से शूटिंग शुरू की जाएगी। मनोज बायपेयी इस समय दवा पर हैं और ठीक हैं। वह घर पर ही क्वांरटीन में हैं। साथ ही सभी सावधानी का पालन कर रहे हैं। मनोजी वाजपेयी ने बताया कि वह घर पर क्वारंटाइन हैं, और सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 