खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, हादसे में 2 लोगों की मौत व एक घायल
धार
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में धार (Dhar) जिले के ग्राम जेतपुरा में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार एक बोलेरो (Bolero) गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक आयशर ट्रक (Eicher) वाहन से जा टकराई (Collide). हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में एक अन्य युवक के घायल होने की भी खबर है.
मृतकों की पहचान जितेंद्र और राहुल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी इंदौर (Indore) से धार जिले आ रहा था कि तभी ग्राम जेतपुरा के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं तीसरे घायल हुए युवक का इलाज अस्पताल में जारी है.
स्थानीय निवासियों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नोगांव थाना पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल (District Hospital) भेजा, जहां एक ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नोगांव थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
bhavtarini.com@gmail.com 