खेत में पड़ा मिला क्षेत्र में आतंक मचाने वाले दंतैल हाथी का शव
महासमुंद।
हाथी प्रभावित सिरपुर क्षेत्र के ग्राम केसलडीह में आज सुबह एक दंतैल नर हाथी का शव देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सिरपुर को दी। फिलहाल हाथी की मौत किस वजह से हुई यह पता नहीं लगा है। वन विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर हाथी के शव को वहां से उठवाया और जांच के लिए भेजा गया है।
शुक्रवार की सुबह केसलडीह में भीखम बरिहा के खेत में मृत हालत में हाथी देखा गया। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के अध्यक्ष राधेलाल सिन्हा ने बताया की हाथी की मौत की जानकारी वन अमले को ग्रामीणों ने दी है। वन अमला मौके पर पहुंचा है। पशु चिकित्सकों से पीएम कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में बड़ी तादात में जंगली हाथी स्वच्छंद विचरण करते हैं। ये आए दिन गांवों में घुसते और जानमाल का नुकसात करते रहते हैं। हाथी की मौत किस वजह से हुई है इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 
