गांधी परिवार कोई काम नहीं करता, फिर भी लाखों से करोड़ों कैसे हुए: संबित पात्रा

गांधी परिवार कोई काम नहीं करता, फिर भी लाखों से करोड़ों कैसे हुए: संबित पात्रा

 
नई दिल्ली

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि राहुल जवाब दें कि उनकी आय कैसे बढ़ी।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में राहुल गांधी जी किस प्रकार के एसेट है वो सब जानते हैं और कई बार उनको 'नॉन परफॉर्मिंग एसेट' के बारे में भी बताया गया है। पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार कोई काम नहीं करता है फिर भी उनकी लाखों की आय करोड़ों में कैसे तब्दील हो गई।