ग्रैंड पैलेस के बाहर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने रबर की गोलियों से किया घायल

ग्रैंड पैलेस के बाहर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने रबर की गोलियों से किया घायल

बैंकॉक
लोकतंत्र के समर्थन में शनिवार देर रात सैकड़ों लोगों ने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में ग्रैंड पैलेस के बाहर प्रदर्शन किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती की, जिसमें कई लोग घायल हुए। नागरिकों ने देश में सांविधानिक सुधारों, राजशाही में सुधार और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए यह रैली की थी।

आयोजकों की योजना थी कि कागजी हवाई जहाज बना, उन पर अपने संदेश लिखकर शाही महल के भीतर फेंका जाएगा। इसके लिए सुरक्षा घेरे को तोड़कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने उन पर रबर की गोलियां, आंसूगैस और पानी की तोप चला दी।

जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और जलते पटाखे पुलिस पर फेंके। यहां के चिकित्सालय की आपात सेवा के अनुसार 33 लोग गंभीर चोट के साथ इलाज के लिए लाए गए। 13 पुलिसवाले भी जख्मी हुए। 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।