घर में पड़ी थीं मां-बेटी खून से लथपथ लाशें, टीवी की तेज आवाज से तंग आकर घर पहुंचे पड़ोसी अंदर का नजारा देख कांपे
पानीपत
हरियाणा के पानीपत जिले में एक महिला और उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर मृत मिलीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पानीपत मॉडल टाउन के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने फोन पर बताया कि एक 45 वर्षीय महिला और उसकी बेटी (17) दोनों का गला रेता गया था और उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी शुक्रवार रात को मिली जब उनके पड़ोसियों ने दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर पड़े देखे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी मां-बेटी को इसलिए देखने गए थे क्योंकि उनके टेलीविजन से तेज आवाज आ रही थी।
वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस को इस दोहरे हत्याकांड के पीछे किसी जानकार का ही हाथ होने का शक है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता लग सकेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 