घरेलू विवाद के चलते पत्नी के पेट में डैगर घोंपा

अमृतसर
घरेलू विवाद के चलते पत्नी के पेट में डैगर घोंप गंभीर घायल करने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने सतीश कुमार निवासी गोपाल नगर मजीठा रोड के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वंदना ने बताया कि अक्तूबर 2010 में उसका विवाह उक्त आरोपी सतीश कुमार के साथ रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था।

विवाह के उपरांत उसके घर दो बच्चों ने जन्म लिया मगर आरोपी उसके साथ अक्सर झगड़ा करता था।  विगत सुबह दोनों में हुए मामूली झगड़े के दौरान उसके पति सतीश कुमार ने उसके पेट में तेजधार डैगर घोंप उसे गंभीर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। उसने तुरंत अपने मायके फोन कर अपने भाई को बुलाया जो उसे अमृतसर आकर उपचार के लिए कपूरथला ले गया जहां उसने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।