चने और छोले की सब्जी

चने और छोले की सब्जी


साम्रगी
’    डेढ़ कप काले चने
’    डेढ़  कप दही
’    डेढ़  टेबलस्पून बेसन
’    1/2  टीस्पून हल्दी पाउडर
’    नमक, स्वादानुसार
’    ढाई टेबलस्पून देसी घी
’    1 टीस्पून जीरा
’    2 तेज पत्ता
’    1 इंच दालचीनी
’    हींग, चुटकीभर
’    2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
’    1 हरी मिर्च, बारी़क कटी हुई
’    1 टेबलस्पून, धनिया पत्ती, बारी़क कटी हुई
तड़के के लिए
’    1 टेबलस्पून घी
 ’    हींग, चुटकीभर
’    1/2 टीस्पून सरसों
’     4 मथानिया साबुत लाल मिर्च
’ 1/2 टीस्पून मथानिया लाल मिर्च पाउडर
’ 1 टेबलस्पून धनिया पत्तियां, बारी़क
कटी हुई

विधि
चनों को पांच कप पानी में रातभर या आठ घंटे के लिए भिगोकर रखें। 41/2 कप पानी डालें और प्रेशर कुकर में मुलायम होने तक पकाएं। छानकर पानी अलग करें, लेकिन इस पानी को फेंकें नहीं। कुछ चनों को भी मसल लें। बेसन, दही, हल्दी और नमक को एकसार होने तक मिलाएं। गहरी तली वाली कढ़ाई में ढाई चम्मच देसी घी डालें। तेज पत्ता, दालचीनी और जीरा डालें। जब जीरा तड़कने लगे, तो हींग और हरी मिर्च डालें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न हो जाए। बेसन-दही वाला मिश्रण डालकर लगातार चलाएं। उबले चने और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिनट के लिए ढंककर पकाएं। बारीक कटा हरा धनिया डालकर चलाएं। एक पैन में एक टेबलस्पून देसी घी, सरसों डालें। सरसों के तड़कने पर उसमें साबुत लाल मिर्च और हींग डालें। आंच बंद करके लाल मिर्च पाउडर डालें और चने के ऊपर तड़का लगाएं। हरी धनिया से सजाकर गर्मागर्म चने को परोसें।