चार्टेड बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर, 10 घायल, तीन की हालत गंभीर
देवास
मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक चार्टेड बस और डंपर की टक्कर में 8 से 10 लोग घायल घायल हो गए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंची डायल 100 सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची है.
घटना देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र की है जहां इंदौर-भोपाल बायपास मार्ग पर चार्टेट बस और डम्फर की आपस में भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में करीब दस लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया औरर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया. लोगों ने डायल 100 को भी सूचना दी, इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
अस्पताल में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसमें चार्टेड बस का चालक और डंपर का चालक शामिल हैं. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. गंभीर रूप घायलों के नाम बस चालक रमेंशचंद्र पिता राचंद्रयादव निवासी इंदौर, आयुष पिता अखिलेश कानूनगो(21) निवासी महेश्वर और कंटेनर ड्राइवर विनोद पिता जरदार सिंह निवासी छिकोना, उत्तरप्रदेश हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 
