जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में तीन की मौत चार गंभीर
महासमुंद। हत्या के आरोप में जेल मेंं बंदी आरोपी ने बाहर आते ही फिर खून की होली अपने परिवार के साथ खेली जिसमें दो मासमों सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये जिनकी हालते गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जाता है कि छोटी सी पैतृक जमीन को लेकर साहू और गायकवाड़ परिवार के मध्य काफी समय से विवाद चल रहा था। न्यायालय द्वारा इस पैतृक जमीन का फैसला 43 वर्षीय ओस कुमार साहू़ के पक्ष में दिए जाने से 62 वर्षीय परस गायकवाड़ तथा उसका 27 वर्षीय पुत्र ब्रिजसेन गायकवाड़ नाखुश थे। परस पहले भी हत्या के जुर्म में जेल में बंद था और छूटकर आते ही उसे इस हत्याकांड को अपने पुत्र के साथ अंजाम दिया।
बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर शुक्रवार की अल सुबह इस घटना को अंजाम दिया। तुमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोबा गांव में शुक्रवार की सुबह जब लोग नींद से जागे तो उन्होंने खून से लथपथ लोगों को देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तो उसे समय तक ओस कुमार साहू की 40 वर्षीय पत्नी जागृति16 साल की बेटी नीता और 9 साल के बेटे मनीष की मौत हो चुकी थी। जबकि 43 वर्षीय ओस कुमार,उसकी 65 वर्षीय मां अनार बाई18 वर्षीय गीतांजली और 20 साल का ओमन खून घायल अचेत अवस्था में पड़े हुए हुए थे। उन्हें तुरंत तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चारों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने तत्काल रायपुर मेकाहार रेफर कर दिया। परस और ब्रिजसेन शुक्रवार की मध्यरात्रि में ओस कुमार के घर हथियार लेकर पहुंचे और से गहरी नींद में सो रहे परिवार जनों पर टूट पड़े। हत्यारों ने धारदार हथियार से एक के बाद परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतारना शसुरू कर दिया। उन्हें लगा कि परिवार के सभी सदस्य मारे जा चुके हैं। लेकिन चार सदस्य घायल हो गए थे। घटना के बाद हत्यारे पिता-पुत्र ने थाने में आकर आत्मसर्पण कर जिसकी जानकारी पुलिस कप्तान ने दी।
bhavtarini.com@gmail.com 