जारी हुआ यूपीएससी मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, upsc.gov.in पर करें डाउनलोड

UPSC Admit Card 2018: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं.


मेन्स की परीक्षा 28 सितंबर से आयोजित होगी. यह परीक्षा (यूपीएससी मेन्स एग्जाम) 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी. यूपीएससी ने 3 जून को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी. इस परीक्षा में 3 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (यूपीएससी रिजल्ट) जुलाई में जारी किया गया था.


बता दें कि मंगलवार को हैकर्स ने यूपीएससी की वेबसाइट को हैक कर ली थी. जिसके बाद वेबसाइट का मेंटेनेंस किया जा रहा था. फिलहाल साइट ठीक हो चुकी है. आप बिना किसी दिक्कत के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

 

ऐसे डाउनलोड करें UPSC Mains Admit Card 2018
- परीक्षार्थी छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें
- ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें
- यहां मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे अब आप डाउनलोड कर सकते हैं
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें
- डायरेक्ट लिंक- https://upsconline.nic.in/eadmitcard/admitcard_csm_2018/admit_card.php#hhh1