जिस कॉलेज मे पढ़ाई की उसी में चीफ गेस्ट बनकर पहुंची केन्द्रीय मंत्री, कही ये बड़ी बात

जिस कॉलेज मे पढ़ाई की उसी में चीफ गेस्ट बनकर पहुंची केन्द्रीय मंत्री, कही ये बड़ी बात

जबलपुर
कभी जिस कॉलेज में केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल पढ़ाई किया करते थे आज उसी कालेज में वो मुख्य अतिथि बनकर पहुँचे जहाँ छात्रों सहित टीचरो ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान उनके छोटे भाई और भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल भी मौजूद थे।

मौका था स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह का।इस अवसर पर प्रह्लाद पटेल ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब कभी अतीत के दिनों को पीछे पलट कर देखा जाता है तो वो संघर्ष के दिन याद आते है इतना ही नही गुरुओं की शिक्षा जिसे पाकर आज हम यहाँ पहुँचे है।उन्होंने कहा कि हमारे कॉलेज का परिवार आज भी बहुत मजबूत है बहुत लोग आए और चले गए पर साइंस कॉलेज की प्रतिष्ठा को कोई आंच नही पहुँची।

इधर केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री होने के नाते भेड़ाघाट को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित करने को लेकर उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की लिस्ट में भेड़ाघाट को नामित करने के लिए प्रयास किये जा रहे है।एक साल तक लिस्ट में होने के बाद परमानेंट किया जा सकता है जो कि संयुक्त राष्ट्र संघ के नियम है।बहुत जल्द जबलपुर वासियों को शुभ समाचार मिलने वाला है कि भेड़ाघाट संयुक्त राष्ट्र संघ की लिस्ट में शामिल हो गया।