जिसे मिली पहली राजनीतिक नियुक्ति वह सिंधिया के हैं 'नापसंद'

जिसे मिली पहली राजनीतिक नियुक्ति वह सिंधिया के हैं 'नापसंद'

भोपाल
मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियोंं का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहली राजनीति नियुक्ति कर दी है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष आशोक सिंह को बनाया गया है। विधानसभा सत्र के बाद और भी कई नियुक्तियां होना बाकी हैं। निगम और मंडलों में कई विधायकों और नेताओं को एडजस्ट करना है। इस नियुक्ति को कांग्रेस की गुटबाज़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, अशोक सिंह को ग्वालियर से कांग्रेस ने टिकट दिया था। लेकिन वह चुनाव हार गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनको टिकट देने के पक्ष में नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सिंधिया अशोक सिंह को खास पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि वह उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट के पक्ष में भी नहीं थे। अब फिर गुटबाज़ी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा ा रहा है कि सिंधिया का नपसंद होने के बाद भी कमलनाथ ने उन्हें अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया है।

कहा जाता है कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह को नापसंद करते हैं। लेकिन उनके नापसंद को एक बार फिर से दरकिनार कर कमलनाथ ने उन्हें नई जिम्मेवारी दी है। अशोक सिंह सिंधिया के गुट के नहीं माने जाते हैं। इसलिए वे बार-बार अशोक सिंह की ग्वालियर से उम्मीदवारी का विरोध करते रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हाल ही में भोपाल दौरे के समय सीएम और सिंधिया की मुलाकात में अशोक सिंह के संबंध में बात हुई और सिंधिया को सहमति देनी पड़ी। दरअसल, सिंधिया गुट के मंत्री तुलसी सिलावट के घर पर डिनर का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे थे। डिनर शुरू होने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ के बीच बंद कमरे में बात हुई थी। कहा जा रहा है कि अशोक सिंह के संबंध में यही बात हुई और सिंधिया को सहमति देनी पड़ी।