जैक मा सोमवार को नहीं होंगे रिटायर, बने रहेंगे कंपनी के एग्जिक्युटिव चेयरमैन: अलीबाबा
पेइचिंग
अलीबाबा के को-फाउंडर और चेयरमैन जैक मा सोमवार को रिटायर नहीं होने जा रहे हैं, बल्कि वह उत्तराधिकार प्लान की घोषणा करेंगे। जैक मां की कंपनी अलीबाबा ने न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का खंडन करते हुए यह बात कही है। अलीबाबा के स्वामित्व वाले अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में कंपनी के प्रवक्ता की यह प्रतिक्रिया छापी गई है। SCMP की ओर से कहा गया है कि चीन के सबसे फेमस अरबपति सोमवार को अपने 54वें जन्मदिन पर 'उत्तराधिकार प्लान से पर्दा उठाएंगे', लेकिन निकट भविष्य में कंपनी के एग्जिक्युटिव चेयरमैन बने रहेंगे।
न्यू यॉर्क टाइम्स ने जैक मा के इंटव्यू के आधार पर शुक्रवार को एक आर्टिकल लिखा था कि जैक मा सोमवार को रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे और शिक्षा क्षेत्र में सेवा करेंगे। अलीबाबा के प्रवक्ता न कहा कि न्यू यॉर्क टाइम्स की स्टोरी को गलत संदर्भ में लिया गया और तथ्यात्मक गलती हुई। अलीबाबा के प्रवक्ता ने कहा कि मा कंपनी के एग्जिक्युटिव चेयरमैन बने रहेंगे और आने वाले समय में बदलाव के लिए प्लान को जाहिर करेंगे। अखबार ने यह भी लिखा कि उत्तराधिकार रणनीति युवा अधिकारियों की पीढ़ी को आगे बढ़ाने के प्लान का हिस्सा है। उधर, न्यू यॉर्क टाइम्स के प्रवक्ता एलीन मर्फी ने कहा है कि अखबार अपनी खबर पर कायम है।
bhavtarini.com@gmail.com 
