टिकट बंटवारे से गुस्साए संजय निरुपम बोले, ...शायद पार्टी छोड़ने का दिन अब दूर नहीं

टिकट बंटवारे से गुस्साए संजय निरुपम बोले, ...शायद पार्टी छोड़ने का दिन अब दूर नहीं

 
मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर दिख रही है। कई नेताओं के पालाबदल के बाद अब मुखरता के साथ कांग्रेस का पक्ष रखने वाले संजय निरुपम ने भी पार्टी छोड़ने तक के संकेत दिए हैं। निरुपम ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर कहा कि शायद पार्टी को अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं रह गई है।
संजय निरुपम ने टिकट वितरण में अपनी अनदेखी पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'ऐसा लगता है कि पार्टी को अब मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है। मुंबई में मैंने विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ नाम की सिफारिश की थी। मुझे पता चला है कि उसे भी खारिज कर दिया गया। मैंने नेतृत्व को पहले ही बताया था कि ऐसी स्थिति में मैं चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लूंगा। यह मेरा आखिरी फैसला है।' यही नहीं संजय निरुपम ने एक और ट्वीट में लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि पार्टी को गुड बाय कहने का वक्त नहीं आएगा। लेकिन, लीडरशिप जिस तरह से मेरे साथ बर्ताव कर रही है, उससे लगता है कि अब वह दिन दूर नहीं है।'