डीजल के दाम बढ़े, जानें पेट्रोल का रेट

डीजल के दाम बढ़े, जानें पेट्रोल का रेट

 नई दिल्ली 
 आज यानी शनिवार को पेट्रोल के रेट स्थिर रहे हालांकि डीजल के रेट में मामूली वृद्धि हुई है। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा है। दिल्ली, कोलकाता,  मुंबई और चेन्नई में डीजल महंगा हुआ है। हालांकि, पेट्रोल के दाम में चौथे दिन भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आइए जानें देश के अलग-अलग शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट..

शहर    पेट्रोल (रुपये/लीटर)    डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली    74.63    66.54
मुंबई    80.29    69.59
कोलकाता     77.29    69.80
चेन्नई    77.58    70.33
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।