तीसरी बार 50000 के पार सेंसेक्स
नई दिल्ली
आज सुबह बीएसई का सेंसेक्स 46 अंकों की बढ़त के साथ 49,843.96 और निफ्टी 11 अंकों की तेजी के साथ 14,658.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।शेयर बाजार को इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट पसंद आ रहा है। बजट पेश होने के तीसरे दिन भी शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। आज तीसरी बार सेंसेक्स 50000 के स्तर को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 203 अंकों की छलांग लगाकर 50,001 पर कारोबार कर रहा है।बजट से उत्साहित शेयर बाजार आज भी जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ।
शेयर बाजार का सेंसेक्स 1197 अंकों की बढ़त के साथ 49,797.72 और निफ्टी 366 अंकों की छलांग लगाकर 14,647 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 50,000 के स्तर को पार कर गया लेकिन फिर इसमें सुधार आया। कल बजट में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को लाभांश पर राहत देने का शेयर बाजारों ने जबरदस्त स्वागत किया है।
बजट के दिन की तेजी को मिलाकर सेंसेक्स दो सत्रों में 3,511 अंक यानी 7.58 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। वहीं निफ्टी में 1,007.25 अंक यानी 7.38 प्रतिशत की तेजी आयी है। ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि अधिक पूंजीगत व्यय, प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर यथास्थिति और पूंजी लाभ कर में बढ़ोतरी नहीं किये जाने जैसे बजट में किये गये प्रस्तावों का बाजार पर सकारात्मक असर हुआ है।
bhavtarini.com@gmail.com 