दीपिका का नया शो 'कहां हम कहां तुम' का प्रोमो हुआ रिलीज, सैफ भी आए नज़र
मुंबई
बिग बॉस 12 की विनर रह चुकी दीपिका कक्कड़ इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं। दीपिका बहुत जल्द करण वी ग्रोवर के साथ संदीप सिकंद के नए शो 'कहां हम कहां तुम' के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करण और दीपिका स्टार प्लस के नए सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में एक दूसरे के साथ रोमांस करने वाले है। इस सीरियल का पहला प्रोमो जारी हो चुका है और सामने आए इस प्रोमो में सैफ दीपिका और करण के किरदारों के बारे में बड़ी ही संजीदगी से जानकारी दे रहे है।
A new journey.... As Sonakshi is all set to make its way into your hearts!!!!
— Dipika Kakar Ibrahim (@ms_dipika) May 17, 2019
So here is the First Promo of my upcoming show ‘Kahan Hum Kahan Tum’ on @StarPlus !!! Need all your love and blessings as always!!! ????
#allhamdulillah #gratitude #uparwaalekashukriya pic.twitter.com/pdUqURvk1E
सैफ प्रोमो में कह रहे है कि ''मैं अपने दो दोस्तों की कहानी सुनाता हूं। सोनाक्षी जोकि टीवी एक्ट्रेस है और करण जोकि एक सर्जन है।
दोनों एक दूसरे पर मरते है लेकिन दोनों इतने व्यस्त है कि एक दूसरे से मिलने के लिए उनके पास समय ही नहीं होता है। क्या दोनों अपने रिश्ते को बचा पाएंगे?''
दीपिका ने इस प्रोमो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है कि एक नया सफर...सोनाक्षी के रुप में आपके दिलों में जगह बनाने आ रही हूं। मेरे नए शो कहां हम कहां तुम का पहला प्रोमो ये रहा...हमेशा की तरह आपके प्यार और आर्शीवाद की जरुरत है। अब उनके फैंस को उनके शो का इंतजार बेहद बेसबरी से हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 