दीया और बाती हम के सूरज उर्फ अनस राशिद ने शेयर की अपनी बच्ची की पहली तस्वीर

दीया और बाती हम के सूरज उर्फ अनस राशिद ने शेयर की अपनी बच्ची की पहली तस्वीर

नई दिल्ली 
हमने आपको हाल ही में बताया था कि स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'दीया और बाती हम' में सूरज राठी का किरदार निभाकर घर घर का हिस्सा बनने वाले एक्‍टर अनस राशिद और उनकी पत्नी हिना जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आई है. दरअसल अनस एक प्यारी सी बेटी के पिता बन गए हैं और इस खुशखबरी को खुद अनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो के जरिये शेयर किया था. इस मौके पर अनस बेहद खुश और भावुक नजर आये और उन्होंने इस प्यार भरी खुशी के लिए लिए अपनी पत्नी हिना, परिवार के लोगों और ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anas Rashid (@anasrashidactor) on Feb 13, 2019 at 5:07am PST

अब अनस ने अपनी बच्ची की पहली तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा किया है. साथ ही इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम आयत लिखते हुए अनस ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह बच्ची को घर ले आए हैं.