दुष्कर्म का आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस की गिरफ्त से बाहर !
हरदा। महिला पुलिसकर्मी द्वारा करीब 3 सप्ताह पहले हरदा सिटी थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से फरार आरोपी पुलिसकर्मी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मालूम हो पीड़ित ने आरोपी पर दुष्कर्म व पत्नी के साथ मिलकर मारपीट की शिकायत दर्ज की थी। फिलहाल आरोपी व उसकी पत्नी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी एएसआई के गांव व पहचान के ठिकाने व अन्य जगह पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। तत्कालीन एसपी राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल के दौरान पुलिस ने आरोपी उमेश रघुवंशी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का ईनाम भी रखा था। इस दौरान उसे सस्पेंड करने की कार्रवाई भी की गई थी।
अधिकारी का कहना है -
एसडीओपी व विवेचना अधिकारी महेंद्र सिंह मालवीय ने कहा कि जांच चल रही है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 82, 83 की कार्रवाई की जावेगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
