देवगांव में बन रहा आदर्श गौठान
धमतरी
राज्य शासन की सुराज ग्राम योजना के तहत् जनपद पंचायत नगरी के 14 ग्रामों में गौठान निर्माण कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री रजत बंसल की विशेष पहल पर दुगली सेक्टर के ग्राम पंचायत मुनईकेरा के ग्राम मुनईकेरा एवं देवागांव में गौठान निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् 12.82 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। साथ ही देवगांव के गौठान को आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस गांव में पशुओं की संख्या 338 है, इसे देखते हुए 3.25 एकड़ क्षेत्र में गौठना निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसमें सीपीटी, पानी के लिए कोटना टंकी, मवेशियों के गोबर से खाद बनाने वर्मीबेड स्थापित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यहां पानी की समस्या को देखते हुए जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अक्षय ऊर्जा विकास निगम से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
देवगांव में ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की सहमति से गौठान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित हेण्डपम्प में सोलर पम्प लगाकर जल आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जनपद पंचायत अध्यक्षअशोक सोम ने जनपद पंचायत को प्राप्त गौण खनिज की राशि डेढ़ लाख रूपए की स्वीकृति पाईप लाईन विस्तार एवं वाटर हेड टैंक के लिए स्वीकृत कराया, यह कार्य प्रगति पर है। इस गौठान का लोकार्पण अन्य गौठानों के साथ-साथ आगामी एक अगस्त को किया जाएगा। गौठान समिति की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी नेताम ने शासन की इस योजना से बताया कि गौठान निर्माण से मवेशियों के खुला घूमने की वजह से फसल को हो रही क्षति पर नियंत्रण पाने में आसानी होगी। ग्रामीणों द्वारा भी अपने-अपने मवेशियों को गौठान में ले जाकर योगदान दिया जा रहा है।
साथ ही महिला स्व साहयता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि वर्मी खाद का उपयोग अपने समूह के सदस्यों के साथ ही इच्छुक किसानों को उचित मूल्य पर देकर गुणवत्तायुक्त फसल प्राप्त किया जाएगा। दुगली क्षेत्र के घने जंगलों के बीच बसे छोटे से ग्राम देवगांव के ग्रामीणों ने शासन की इस योजना को लाभकारी बताते हुए सभी गांवों में लागू करने की आवश्यकता बताई।
bhavtarini.com@gmail.com 